Indian Railways News => Topic started by greatindian on Mar 24, 2013 - 12:02:07 PM


Title - तत्काल कोटे में आरक्षण की मच रही मारा-मारी
Posted by : greatindian on Mar 24, 2013 - 12:02:07 PM

संवाददाता, ग्रेटर नोएडा : अन्य
प्रदेशों से आकर जिले में नौकरी या पढ़ाई
करने वालों को होली के अवसर पर
ट्रेनों में आरक्षण मिलने में खासी दिक्कत
पेश आ रही है। आलम यह है कि ट्रेनों में
आरक्षण पाने के लिए लोग तड़के उठकर
आरक्षण केंद्रों में लाइन में लग जाते हैं।
बावजूद इसके उन्हें आरक्षण नहीं मिलता।
तत्काल कोटे में भी आरक्षण पाने के लिए
लोग केंद्र पर भोर में ही पहुंच रहे हैं।
घंटों की मशक्कत के बाद
भी लोगों को कामयाबी नहीं मिल
पा रही है। काउंटर खुलने के कुछ ही मिनट
में कोटा फुल हो जा रहा है। निराश
होकर लोग वेटिंग टिकट लेने को विवश हैं।
वहीं, त्योहार पर लोगों की भीड़
को देखते हुए रेल विभाग ने त्योहार स्पेशल
गाड़ियां भी चलवाई हैं। ज्यादातर
लोगों को विशेष
गाड़ियों की जानकारी ही नहीं है।
आरक्षण कराने आने वाले नितिन मित्तल,
संदीप भार्गव व सर्वेश का कहना है
कि होली के लिए दो माह पूर्व आरक्षण
कराने आए थे। आरक्षण फुल हो चुका था।
तत्काल कोटे में आरक्षण के लिए काफी समय
से इंतजार किया जा रहा था। सुबह
जल्दी आकर लाइन लगा दी गई थी।
बावजूद इसके सफलता नहीं मिली।
उनका कहना है कि आरक्षण न मिलने पर
अब ट्रैवल एजेंसी से गाड़ी बुक करा कर
जाने की योजना बन रही है।