| Indian Railways News => | Topic started by messanger on Jul 08, 2013 - 03:00:40 AM |
Title - तत्काल रेल टिकटों की कालाबाज़ारी जारी, हवाईजहाज से भेजी जा रहीं लखनऊPosted by : messanger on Jul 08, 2013 - 03:00:40 AM |
|
|
पलपल इंडिया ब्यूरो, मुंबई. रेल प्रशासन की लाख कोशिशों के बावजूद तत्काल टिकटों की काला बाजारी थमने का नाम नहीं ले रही है. प्राप्त जानकारी के अनुसार अभी भी महानगर के आरक्षण कार्यालयों से तत्काल टिकट निकाल कर गोरखपुर, लखनऊ, बस्ती और गोंडा भेजे जा रहें. तत्काल टिकटों की दलाली का यह नेटवर्क लखनऊ से संचालित किया जा रहा है. |