| Indian Railways News => | Topic started by ConfirmTicket on Jul 31, 2012 - 06:00:24 AM |
Title - तमिलनाडु एक्सप्रेस में आग लगने से 47 यात्रियों की जल कर मौतPosted by : ConfirmTicket on Jul 31, 2012 - 06:00:24 AM |
|
|
नेल्लोर: चेन्नई जा रही तमिलनाडु एक्सप्रेस के एक डिब्बे में नेल्लोर के समीप ही आज सुबह शॉर्ट सर्किट होने की वजह से आग लगने के कारण कम से कम 47 यात्रियों की जल कर मौत हो गई और 25 अन्य घायल हो गए। नेल्लोर के कलेक्टर श्रीधर ने बताया कि ट्रेन के डिब्बे एस 11 आग लगने से पूरी तरह जल कर नष्ट हो गया और इससे 26 यात्रियों को बचाया गया है। जैसे ही ट्रेन चेन्नई से करीब 150 किमी दूर स्थित नेल्लोर से गुजरी, कुछ लोगों ने उसके एक डिब्बे में आग देख कर रेलवे के अधिकारियों को सूचना दी। |