Indian Railways News => Topic started by irmafia on Feb 16, 2013 - 00:00:06 AM


Title - तीन करोड़ से रेलवे स्टेशन का होगा कायाकल्प
Posted by : irmafia on Feb 16, 2013 - 00:00:06 AM

महोबा। हमीरपुर-महोबा संसदीय क्षेत्र के सांसद विजय बहादुर सिंह ने कुलपहाड़ रेलवे स्टेशन का कायाकल्प कराने के लिए तीन करोड़ रुपए की योजनाओं को स्वीकृति दिलाई है। इस वित्तीय वर्ष की समाप्ति के बाद रेलवे काम करना शुरू कर देगा।
सांसद प्रतिनिधि देवेंद्र सिंह ने बताया कि कुलपहाड़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म को ऊंचा कराने के लिए 98 लाख रुपए, प्लेटफार्म विस्तार के लिए 90 लाख, प्लेटफार्म पर डिस्प्ले बोर्ड लगाने के लिए 49 लाख, स्टेशन सरकुलेटिंग एरिया के विकास के लिए 30 लाख, वाटर कूलर के लिए 4 लाख, कंप्यूटर, पूछताछ और घोषणा के लिए 20 लाख रुपए रेलवे बोर्ड ने स्वीकृत किए हैं। साथ ही द्वितीय श्रेणी यात्री विश्राम गृह के लिए भी बजट स्वीकृत कराया गया है।
संासद ने बताया कि सभी स्वीकृत कार्य हर हाल में आगामी वित्तीय वर्ष में अप्रैल से ही शुरू हो जाएंगे। सांसद द्वारा रेल विकास योजनाओं को स्वीकृति दिलाने पर श्यामकिशोर, चेयरमैन प्रतिनिधि गोपीबाबू सहित तमाम लोगों ने खुशी जताई।