Indian Railways News => Topic started by eabhi200k on Aug 13, 2013 - 20:58:08 PM


Title - तीन चरणों में होगा KANPUR-झांसी ट्रैक का दोहरीकरण
Posted by : eabhi200k on Aug 13, 2013 - 20:58:08 PM

कानपुर, एक प्रतिनिधि : सेंट्रल स्टेशन से झांसी तक ट्रैक का दोहरीकरण तीन चरणों में कराने का खाका तैयार किया गया है। इस कार्य के 21 अगस्त तक टेंडर डाले जाएंगे। दिसम्बर में काम शुरू होने की उम्मीद है। पहले चरण में झांसी से एरच रोड तक 66 किमी के काम पर करीब 229 करोड़ रुपये खर्च का अनुमान है। दूसरे चरण में एरच रोड स्टेशन से ऊसर गांव हाल्ट स्टेशन तक 70 किमी के कार्य पर 194.54 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। तीसरे चरण में ऊसर गांव से भीमसेन रेलवे स्टेशन तक 69 किमी का कार्य होगा जिसपर 225.52 करोड़ रुपये का खर्च आएगा।

118 करोड़ से पुलों का निर्माण

भीमसेन से झांसी तक पड़ने वाले छोटे बड़े करीब आधा दर्जन पुलों के निर्माण के लिये 118 करोड़ रुपये के टेंडर निकाले गए हैं।