Indian Railways News => Topic started by greatindian on Jun 19, 2012 - 06:00:29 AM


Title - तेज आंधी से फाजिल्का-रेवाड़ी रेल टै्रक हुआ जाम
Posted by : greatindian on Jun 19, 2012 - 06:00:29 AM

फाजिल्का : सोमवार अल सुबह आई तेज आंधी व बारिश के चलते इलाके में कई जगह पर सड़कों, नहरों और रेल ट्रैक पर कई वृक्ष गिरे गए, जिन्हें स्थानीय लोगों व यात्रियों ने हटाया। जानकारी के अनुसार फाजिल्का से मुक्तसर, रेवाड़ी जाने वाले रेल ट्रैक पर गाव पेंचावाली केनिकट भारी संख्या में सफेदे के वृक्ष गिर गए। इसके चलते यहां से रेलगाड़ियां दो घटे देरी से चलीं। सोमवार सुबह साढ़े पाच बजे जब एक रेलगाड़ी गाव पेंचावाली पहुची, तो रेल ट्रैक पर दर्जनों सफेदे के वृक्ष गिरे हुए थे। इसके चलते रेलगाड़ी को तत्काल रोक दिया गया। बाद में यात्रियों व गांव पेंचावाली के बाशिंदों ने ट्रैक को खाली किया।