Indian Railways News => Topic started by greatindian on Dec 02, 2012 - 18:00:22 PM


Title - दरोगा ने की अवैध वसूली की शिकायत
Posted by : greatindian on Dec 02, 2012 - 18:00:22 PM

कोटा में कार्यरत सीआइएसएफ के दरोगा कुमार निलियम ने स्टेशन प्रबंधक से मुलाकात कर पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली का आरोप लगाया है। दरोगा का कहना है कि वे रिजर्व ऑटो से ट्रेन पकड़ने के लिए भागलपुर स्टेशन परिसर में पहुंचे, जहां 10 रुपये की जगह पार्किंग के नाम पर 30 रुपये वसूल लिया गया। उन्होंने जब इसकी शिकायत करने जीआरपी गए तो उनकी शिकायत नहीं सुनी गई। इसके बाद वे स्टेशन प्रबंधक के कक्ष में पहुंचे और 30 रुपये पार्किंग लिए जाने की शिकायत की।