| दरोगा ने की अवैध वसूली की शिकायत by greatindian on 02 December, 2012 - 06:00 PM | ||
|---|---|---|
greatindian | दरोगा ने की अवैध वसूली की शिकायत on 02 December, 2012 - 06:00 PM | |
कोटा में कार्यरत सीआइएसएफ के दरोगा कुमार निलियम ने स्टेशन प्रबंधक से मुलाकात कर पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली का आरोप लगाया है। दरोगा का कहना है कि वे रिजर्व ऑटो से ट्रेन पकड़ने के लिए भागलपुर स्टेशन परिसर में पहुंचे, जहां 10 रुपये की जगह पार्किंग के नाम पर 30 रुपये वसूल लिया गया। उन्होंने जब इसकी शिकायत करने जीआरपी गए तो उनकी शिकायत नहीं सुनी गई। इसके बाद वे स्टेशन प्रबंधक के कक्ष में पहुंचे और 30 रुपये पार्किंग लिए जाने की शिकायत की। | ||