Indian Railways News => Topic started by nikhilndls on Jul 04, 2013 - 15:02:08 PM


Title - दर्जन भर यात्रियों की छूटी ट्रेनें, किराया भी गया
Posted by : nikhilndls on Jul 04, 2013 - 15:02:08 PM

यूटीएस काउंटर पर मंगलवार को टिकट कटाने को यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी। एक काउंटर पर दो से तीन सौ यात्रियों की लंबी कतार रही। सात काउंटर से टिकट की बिक्री हुई। कर्मियों की कमी के कारण तीन काउंटर बंद रहे। इससे यात्रियों को टिकट लेने के लिए मारामारी करनी पड़ी। धक्का मुक्की में टिकट लेकर भी दर्जन भर यात्रियों की ट्रेनें छूट गई। इसके बाद वापसी के लिए यात्री लाइन में लग गए। लाइन में तीन घंटे रहने पर काउंटर पर पहुंचे, तो किराया भी गया।यात्रियों का कहना है कि ट्रेन छूटने से किराया भी चला गया। दोनों तरफ से घाटा हो गया। इस तरह की व्यवस्था से गरीब लोगों की जेब खाली हो रही है।