Indian Railways News => Topic started by ConfirmTicket on Apr 30, 2013 - 06:00:15 AM


Title - दलालों की गिरफ्त में रेलवे का आरक्षण काउंटर!
Posted by : ConfirmTicket on Apr 30, 2013 - 06:00:15 AM

लातेहार: रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए रेलवे स्टेशन पर आरक्षण काउंटर खोला गया है। लेकिन आरक्षण काउंटर की सुविधा लातेहार वासियों को नही मिल पा रही है। पूरे समय काउंटर पर दलालों का कब्जा रहता है। जिससे यात्रियों में काफी रोष व्याप्त है।
क्या है मामला: रेलवे स्टेशन पर तत्काल आरक्षण टिकट लेने के लिए विभाग द्वारा 8 बजे का समय निर्धारित किया गया है। लेकिन टिकट दलालों द्वारा सुबह 6 बजे से ही टिकट खरीदने के लिए प्रतिदिन लंबी लाईन लगा दी जाती है। बताया जा रहा है कि दलाल मेदिनीनगर व गढ़वा समेत कई स्थानों से प्रतिदिन लातेहार आते हैं और और टिकट खरीद लेते हैं। जिसके कारण उचित लोगों को तत्काल टिकट से वंचित होना पड़ता है या उनका टिकट प्रतिक्षा सूची में हो जाता है।
अवैध कमाई करते हैं दलाल: रेलवे से तत्काल टिकट खरीद कर जरूरतमंद लोगों को देकर भारी मात्रा में दलाल अवैध कमाई करते हैं। बावजूद इसके रेलवे के आलाधिकारी मामले पर चुप्पी साधे हुए हैं।
कर्मियों के मिलीभगत की संभावना: रेलवे द्वारा जारी किए जाने वाले तत्काल टिकट ब्रिकी में कुछ रेलवे कर्मचारियों की मिली भगत की संभावना से इंकार नही किया जा सकता है। सूत्रों पर विश्वास करें तो काउंटर पर बैठा रेलवे कर्मचारी भी तत्काल टिकट लेने वाले दलालों को पहचानता है और आरक्षण का टिकट भी उसी को देता है।
मुझे इस बात की सूचना नही मिली है। यदि ऐसी बात है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
-पी.एन.तिवारी स्टेशन प्रबंधन, लातेहार।