Indian Railways News => Topic started by railenquiry on May 11, 2013 - 18:00:49 PM


Title - दिनभर में पहुंचे सवा लाख यात्री
Posted by : railenquiry on May 11, 2013 - 18:00:49 PM

यपुर रेलवे स्टेशन पर गुरूवार को दिनभर भारी भीड़ रही। उस समय अजीब स्थिति पैदा हुई जब रेलवे स्टेशन बिल्डिंग का एंट्री गेट ही बंद कर दिया गया। इस दौरान यात्रियों को प्रवेश भी निकास द्वार के जरिए ही दिया गया। रेलवे अधिकारियों ने दावा किया कि गुरूवार को दिनभर में करीब सवा लाख यात्रियों ने आवागमन किया। भीड़ का आलम यह था कि दोपहर को स्टेशन का क्लॉक रूम फुल हो गया।


बच्चें की छुट्टी पड़ी भारी

दरअसल गुरूवार को सर्वाधिक भीड़ कॉलेज छात्र-छात्राओं की रही। बताया जा रहा है कि शहर की एक महिला यूनिवर्सिटी और टोंक की एक यूनिवर्सिटी की छात्राओं के अवकाश घोçष्ात होने के बाद वे अपने-अपने मूल क्षेत्र जाने के लिए जयपुर स्टेशन पहुंची हुई थीं। इसके अलावा जयपुर के कई इंजीनियरिंग कॉलेजों के छात्र-छात्राएं भी अपने गंतव्य तक जाने के लिए स्टेशन पहुंच गए। बढ़े हुए यात्रीभार के चलते प्लेटफार्म पर गुरूवार को पैर रखने को भी जगह नजर नहीं आ रही थी।

इस दौरान जोधपुर-वाराणसी मरूधर और अजमेर-सियालदाह एक्सप्रेस में सवारियों की भारी भीड़ रही। अधिक भीड़ के चलते यात्रियों को स्टेशन पर वेटिंग रूम में बैठने को भी जगह नहीं मिली यहां तक कि प्लेटफार्मो पर भी बैठने को जगह नहीं बची।

क्लॉक रूम फुल

रेलवे स्टेशन का बड़ा क्लॉक रूम भी भीड़ के आगे छोटा नजर आया। दोपहर 1 बजे क्लॉक रूम फुल हो गया, जिससे सामान जमा कराने वाले यात्रियों को परेशानी हुई। बाद में स्टेशन प्रबंधक ने सामान को क्लॉक रूम के अंदर ही एडजस्ट कराया, जिससे कुछ देर बाद में यात्रियों का सामान जमा कराना शुरू हुआ।

यूं बिगड़े हालात

रेलवे प्रशासन ने इन दिनों पोर्च एरिया में टाइल्स लगाने का भी निर्माण कार्य चलाया हुआ है, इसके चलते बिल्डिंग के एंट्री गेट को बंद कर दिया गया और प्रवेश व निकास दोनों ही एग्जिट गेट से किए गए। इस कारण प्रवेश व निकास करते समय ही यात्रियों की लम्बी कतारों जैसी स्थिति पैदा हो गई।