Indian Railways News => Topic started by greatindian on Jul 02, 2013 - 12:00:53 PM


Title - दिल्ली-अलवर के बीच चलेगी मेट्रो, भरतपुर होगा एनसीआर में शामिल
Posted by : greatindian on Jul 02, 2013 - 12:00:53 PM

जयपुर। जयपुर को दिल्ली की काउंटर मैग्नेट सिटी तथा भरतपुर को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में शामिल करने का फैसला किया गया है। यह निर्णय सोमवार को दिल्ली में एनसीआर प्लानिंग बोर्ड की बैठक में हुआ। बोर्ड के चेयरमैन कमलनाथ की अध्यक्षता में हुई बैठक में रीजनल रैपिड रेल ट्रांजिट सिस्टम में विकसित किए जा रहे रेल गलियारे के तहत दिल्ली से अलवर के बीच मेट्रो ट्रेन चलाने के फैसले को गति देने का निर्णय भी हुआ।



इस रेल परियोजना पर करीब 32,141 करोड़ रुपए खर्च होंगे। बैठक में राज्य की ओर से नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल और विभाग के एसीएस जीएस संधू ने हिस्सा लिया। धारीवाल ने बताया कि भरतपुर से पहले केवल अलवर ही एनसीआर में शामिल था। कोटा काउंटर मैग्नेट सिटी थी।

जयपुर में इंफ्रास्ट्रक्चर के लिहाज से विकास के काम हो सकेंगे। इनके लिए 7.25 प्रतिशत और 8.25 प्रतिशत ब्याज पर ऋण मिलेगा। भरतपुर और जयपुर के लिए ये फैसले दिल्ली में बढ़ते दबाव को कम करने के लिए किए गए हैं।