| Indian Railways News => | Topic started by Mafia on May 24, 2013 - 03:00:05 AM |
Title - दिल्ली से कानपुर के बीच रुक गईं ट्रेनें 10419045Posted by : Mafia on May 24, 2013 - 03:00:05 AM |
|
|
लखनऊ : फीरोजाबाद रेलवे स्टेशन पर गोमती एक्सप्रेस पर पथराव और हंगामे के बाद अप और डाउन लाइन का रेल यातायात चरमरा गया। इंजन व एसी कोच में तोड़फोड़ की और इंजन फूंकने का प्रयास किया। दर्जनों ट्रेनें जहां की तहां खड़ी हो गईं। दिल्ली से कानपुर तक ट्रेनें प्रभावित रहीं। घंटों रेल सेवा बंद रहने से रेल प्रशासन में हड़कंप मचा रहा। अपराह्न साढ़े चार बजे रेलवे ट्रैक पर बंद हुआ आवागमन रात पौने नौ बजे शुरू हो सका। |