Indian Railways News => Topic started by irmafia on May 12, 2013 - 00:00:05 AM


Title - दिल्ली से देहरादून के बीच चलेगी समर शताब्दी स्पेशल
Posted by : irmafia on May 12, 2013 - 00:00:05 AM

देहरादून/ब्यूरो | अंतिम अपडेट 11 मई 2013 2:05 PM IST पर
आग उगलती गर्मी से राहत पाने के लिए अगर आप भी मसूरी जाने की तमन्ना रखते हैं तो आपके लिए खुशखबरी है।

यात्रियों की सुविधा के लिए उत्तर रेलवे 12 मई से समर शताब्दी स्पेशल चलाने जा रहा है। यह ट्रेन नई दिल्ली से देहरादून वाया मेरठ चलेगी।

यात्री चेयरकार पर एसी की ठंडक में सफर का लुत्फ लेते हुए देहरादून पहुंच सकेंगे। इसके बाद सड़क मार्ग से कुछ ही देर में मसूरी पहुंचा जा सकेगा।

विशेष ट्रेन का संचालन 30 जून तक किया जाएगा।

उत्तर रेलवे के जन संपर्क अधिकारी एएस नेगी ने बताया कि यह ट्रेन नई दिल्ली से सुबह 7:40 बजे चलकर 8:55 बजे मेरठ सिटी स्टेशन पहुंचेगी।

इसके बाद यह देहरादून के लिए आगे बढ़ जाएगी। देहरादून से उसी दिन दोपहर 3:35 बजे यह ट्रेन दिल्ली के लिए रवाना होगी। रात्रि 8:58 बजे मेरठ सिटी स्टेशन पहुंचेगी।

मेरठ में दो मिनट के स्टॉपेज के बाद यह दिल्ली रवाना हो जाएगी। रात्रि 10:55 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

मेरठ से यह होंगे स्टॉपेज

मेरठ, मुजफ्फरनगर, टपरी, रुड़की, हरिद्वार, रायवाला, देहरादून

तीन दिन चलेगी समर शताब्दी स्पेशल

समर शताब्दी स्पेशल सप्ताह में तीन दिन चलेगी। उत्तर रेलवे के पीआरओ एएस नेगी ने बताया कि रविवार, सोमवार और बुधवार को इस विशेष ट्रेन का संचालन किया जाएगा।

हालांकि मौजूदा सुविधा का आकलन करें तो मेरठ से देहरादून के लिए शताब्दी एक्सप्रेस, जन शताब्दी एक्सप्रेस समेत कुल चार ट्रेन उपलब्ध हैं।