Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Dec 29, 2016 - 13:40:47 PM


Title - दिल्ली हावड़ा मार्ग पर कभी भी हो सकता है रेल हादसा
Posted by : RailEnquiry Admin on Dec 29, 2016 - 13:40:47 PM

पुखरायां हादसे के बाद भी रेलवे अभी नींदों में ही है और पटरियों के रखरखाव पर ध्यान नहीं दे रहा है| दिल्ली - हावड़ा रेलवे ट्रैक के हालात भी दयनीय है| कई जगह पेंड्राल क्लिप खुली पड़ी हैं और कई जगहों के नट बोल्ट ही गायब हैं |
अधिकारियों कि लापरवाही का आलम ये है कि रूरा में रेल हादसे के बाद औरैया अछल्दा में रेलवे ट्रैक का जब निरिक्षण किया गया तब बहुत सी खामियां नजर में आयीं|
अप लाइन पर होम सिग्नल तक हर पांच मीटर पर ट्रैक के क्लिप निकले हुए थे जिस वजह से पटरियों कि पकड़ ढीली हो जाती है| सर्दियों में खासकर ये परेशानी ज्यादा होती है क्योंकि संकुचन के कारण जॉइंट के बीच कि जगह बड़ी हो जाती है और ट्रेनों के पटरी से उतरने का खतरा बढ़ जाता है| निकले हुए नट बोल्ट कि तरफ किसी का भी ध्यान नहीं जा रहा है जबकि ट्रैक निरीक्षण के निर्देश प्रतिदिन दियी जाते हैं पर फिर भी होता कुछ नहीं|

-HINDI-