Indian Railways News => Topic started by nikhilndls on Jul 25, 2013 - 12:00:56 PM


Title - दुकानों का सर्वे करने पहुंची रेलवे की टीम 10592057
Posted by : nikhilndls on Jul 25, 2013 - 12:00:56 PM

उत्तर मध्य रेलवे इलाहाबाद की टीम ने बुधवार को विंध्याचल, मीरजापुर, चुनार व अहरौरा स्टेशन पर टी स्टालों व जलपान गृहों का सर्वे किया। इस दौरान टीम के अधिकारी स्टेशनों पर काफी देर तक मौजूद रहकर दुकानों की बिक्री का आंकलन करते रहे। उन्होंने रेल यात्रियों से भी पूछताछ की।
रेलवे सूत्रों की मानें तो तीन दिन तक रहकर टीम सर्वे कर अपनी रिपोर्ट डीआरएम व अन्य अधिकारियों को देगी। उसके बाद दस फीसद किराया बढ़ोत्तरी होगी। कहा जा रहा है कि रेलवे की आमदनी बढ़ाने के लिए रेल प्रशासन यह सर्वे करा रहा है। टीम को लेकर दुकानदारों में हड़कंप देखा गया। कई दुकानदार तो इशारा करके ग्राहकों को हटा दे रहे थे। ताकि उनके ब्रिकी का आंकलन कम हो।