Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Jan 09, 2017 - 15:46:51 PM


Title - देहरादून के रेलवे इंजीनियर को मिली सात साल कि सजा
Posted by : RailEnquiry Admin on Jan 09, 2017 - 15:46:51 PM

देहरादून के सीबीआई विशेष कोर्ट ने बीते शनिवार को रेलवे के एक वरिष्ठ सेक्शन इंजीनियर को सात साल की सजा सुनाई है| ये सजा घूस लेने के आरोप में सुनाई गयी है|
पिछले वर्ष आठ जनवरी को रेलवे के कांट्रेक्टर, मनोज जैन ने सीबीआई में जाकर सोलंकी नाम के इस रेल इंजीनियर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी थी जिसमे कांट्रेक्टर ने बताया था की सोलंकी उससे दस हजार रूपए का घूस तीन लाख की बची पेमेंट के लिए मांग रहा है, इसके अलावा उसने बताया कि रेलवे द्वारा उसे काम का कॉन्ट्रैक्ट मिला था जो उसने नवम्बर 2015  से पहले ही पूरा कर दिया था और तबसे वो इस पेमेंट के लिए इन्तेजार कर रहा है| 
एफआईआर दर्ज होने के सीबीआई  ने सोलंकी के लिए जाल बिछाया जिसमे वो फंस गया| कोर्ट में नौ लोगों ने सोलंकी के खिलाफ गवाही दी जबकि दो ने सोलंकी के पक्ष में गवाही दी| कोर्ट ने ठीक एक वर्ष में इस केस को पूरा कर बंद कर एक मिसाल भी रखी है| 

-HINDI-