Indian Railways News => Topic started by nikhilndls on May 23, 2013 - 09:00:05 AM


Title - दो घंटे देर से पहुंची ट्रेन
Posted by : nikhilndls on May 23, 2013 - 09:00:05 AM

पीलीभीत : पीलीभीत से शाहजहांपुर जाने वाली यात्री गाड़ी का इंजन फेल हो जाने के कारण दो घंटे देरी से बीसलपुर स्टेशन पहुंची। इस दौरान यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
बुधवार सुबह पीलीभीत से चलकर बीसलपुर होते हुए शाहजहांपुर जाने वाली सवारी गाड़ी का इंजन पीलीभीत स्टेशन पर रेलगाड़ी रवाना होने से पहले अचानक खराब हो गया। जिसको रेलवे के इंजीनियरों द्वारा ठीक करने में लगभग दो घंटे का समय लग गया। तब कहीँ जाकर पीलीभीत से ट्रेन अपने गंतव्य के लिए रवाना हो सकी। ट्रेन के दो घंटे विलंब से बीसलपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचने से शाहजहांपुर की ओर जाने वाले यात्री को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रेन लेट होने के कारण काफी यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए शहर में जाकर बसों से यात्रा करनी पड़ी। सहायक स्टेशन मास्टर राजेंद्र मीणा ने बताया कि शाम तक शाहजहांपुर से पीलीभीत की ओर व पीलीभीत से शाहजहांपुर की ओर जाने वाली ट्रेनों का समय सुचारू हो जाएगा।