Indian Railways News => Topic started by RailXpert on Jun 20, 2012 - 06:00:17 AM


Title - दो टिकट दलाल पहुंचे हवालात
Posted by : RailXpert on Jun 20, 2012 - 06:00:17 AM

गया : हाल ही में गया जंक्शन के रिजर्वेशन काउंटर से तत्काल टिकट को लेकर दलालों व यात्रियों के बीच हुई मारपीट की घटना में शामिल दो टिकट दलालों को रेल पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया है। रेल थानाध्यक्ष रवि प्रकाश सिंह ने बताया कि डेल्हा थाना क्षेत्र के नवाब कालोनी निवासी जितेन्द्र कुमार तथा कोतवाली थाना क्षेत्र के नई गोदाम पहसी मोहल्ले में रहने वाले दीपक शर्मा को टिकट दलाली के मामले में गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि रिजर्वेशन काउंटर पर टिकट दलालों को चिह्नित करने के लिए तत्काल टिकट की बुकिंग के वक्त काउंटर पर खड़े होने वाले हर शख्स की फोटोग्राफी कराई जा रही है। उन्होंने कहा फोटोग्राफी का कार्य प्रतिदिन कराने से यह पता चल जाएगा कि कौन व्यक्ति हर दिन काउंटर पर आकर टिकट लेता है। उसे चिह्नित कर लिए जाने के बाद उसके विरूद्ध पुलिस अपनी कार्रवाई करेगी। बता दें कि तत्काल टिकट की बुकिंग केवल गया जंक्शन के रिजर्वेशन काउंटर पर ही नहीं होती। इसके अलावा शहर के रामसागर रोड में, बोधगया तथा शेरघाटी में रिजर्वेशन टिकट काउंटर है। जहां से तत्काल टिकट निर्गत होते हैं।