| दो मई से राजधानी एक्सप्रेस में आठ अतिरिक्त कोच by AllIsWell on 30 April, 2013 - 12:00 PM | ||
|---|---|---|
AllIsWell | दो मई से राजधानी एक्सप्रेस में आठ अतिरिक्त कोच on 30 April, 2013 - 12:00 PM | |
रांची राजधानी एक्स ट्रेन में भीड़ को देखते हुए रेलवे की ओर से दो मई से दिल्ली से खुलनेवाली 12454 नयी दिल्ली-रांची राजधानी एक्सप्रेस वाया डाल्टनगंज में चार-चार अतिरिक्त कोच लगाये जायेंगे. दिल्ली से इस ट्रेन में 27 जून तक व रांची से चार से 29 जून तक अतिरिक्त कोच लगाये जायेंगे. इसी तरह 12440 दिल्ली- रांची राजधानी एक्सप्रेस वाया गया में तीन मई से 28 जून तक व 12439 रांची- दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में पांच मई से 30 जून तक यह अतिरिक्त कोच लगेगा. यह जानकारी रेलवे के जनसंपर्क विभाग ने दी है. | ||