Indian Railways News => Topic started by eabhi200k on Apr 14, 2013 - 00:00:39 AM


Title - दो माह के लिए बेल्हा होकर जाएंगी समर स्पेशल ट्रेनें
Posted by : eabhi200k on Apr 14, 2013 - 00:00:39 AM

प्रतापगढ़ : रेलवे ने दो माह के लिए समर स्पेशल ट्रेनों को चलाकर कोलकाता व हरिद्वार का सफर आसान किया है। वहीं अभी भी दिल्ली व मुंबई के लिए एक भी स्पेशल ट्रेन न चलने से यात्रियों को मुसीबत उठानी पड़ रही है।

हावड़ा से हरिद्वार अप 18 अप्रैल को दोपहर 1.30 बजे जंक्शन से होते हुए हरिद्वार को जाएगी। वहीं हावड़ा से हरिद्वार डाउन ट्रेन कोलकाता जाने के लिए 19 अप्रैल को अपराह्न 3.30 बजे बेल्हा पहुंचेगी। इन समर स्पेशल ट्रेनों के चलने से बेल्हा के लोगों को राहत मिली है। शुक्रवार को आरक्षण टिकट काउंटर पर इस ट्रेन के लिए टिकट आरक्षित कराने वालों की भीड़ देखी गई। यात्रियों की मांग है कि कोलकाता व हरिद्वार की तरह ही मुंबई व दिल्ली के लिए भी समर स्पेशल ट्रेन चलाई जाए ताकि लोगों को इस गर्मी में ट्रेन की सुविधा का लाभ बेल्हा से मिल सके।