| दो साल में 200 की रफ्तार से दौड़ने लगेंगी दिल्ली-मुंबई के बीच ट्रेनें by railenquiry on 30 May, 2013 - 08:00 PM | ||
|---|---|---|
railenquiry | दो साल में 200 की रफ्तार से दौड़ने लगेंगी दिल्ली-मुंबई के बीच ट्रेनें on 30 May, 2013 - 08:00 PM | |
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और जापान के पीएम शिंजो अबे बुधवार को जब शिखर वार्ता के लिए बैठे तो भारतीयों के लिए उम्मीदों की रेल सरपट दौड़ पड़ी। जापान की ओर से तक नीक और आर्थिक मदद का भरोसा मिलने से संभव है कि अगले दो साल के अंदर मुंबई-दिल्ली के बीच 200 किमी/प्रति घंटा की रफ्तार से ट्रेनें चलने लगेंगी। हालांकि नई दिल्ली-चंडीगढ़ और मुंबई-अहमदाबाद के बीच बुलेट ट्रेन में सफर का सपना पूरा होने में कम से कम दस साल अभी और लग सकते हैं। | ||