Indian Railways News => Topic started by riteshexpert on Feb 14, 2013 - 21:00:37 PM


Title - धनाभाव में स्टेशन का फुट ओवरब्रिज लटका
Posted by : riteshexpert on Feb 14, 2013 - 21:00:37 PM

धनाभाव में आजमगढ़ के माडल
स्टेशन का फुट ओवर ब्रिज,नई वाशिंग पिट
और प्लेटफार्म नंबर दो का उच्चीकरण
सहित सभी कार्य अधर में लटके पड़े हैं।
इससे यात्रियों को दुश्वारियां झेलनी पड़
रही हैं।
आजमगढ़ रेलवे स्टेशन को लंबी लड़ाई के बाद
सात साल पूर्व माडल स्टेशन घोषित
किया गया था। माडल स्टेशन घोषित
होने पर पूर्वोत्तर रेलवे की निविदा के
अंतर्गत आजमगढ़ में हाट मिक्स प्लांट से रैक
हैंडलिंग प्लेट फार्म सर्फेश प्री मिक्सिंग
कार्य 47.23 लाख और आजमगढ़ रैक
हैंडलिंग प्लेट फार्म का प्रावधान, प्लेट
फार्म संख्या दो को हाई लेवल में रेजिंग,
फुट ओवर ब्रिज संबंधित सिविल कार्य,
टाइप प्रथम ,टाइप द्वितीय आवासों के
फीनिशिंग कार्य और नई वाशिंग पिट
लाइन के लिए मिट्टी कार्य के लिए
128.67 लाख यानी कुल 175.90 लाख
रुपये के कार्य स्वीकृत किए गए थे।
इस दौरान 1.75 करोड़ का टेंडर होने के
एक माह बाद जिले में आने पर फिल्म
अभिनेत्री शबाना आजमी ने रेलवे
सलाहकार समिति के सदस्य शाह आलम
कुरैशी सहित अपने सहयोगियों के साथ 30
अगस्त 10 को माडल स्टेशन
का जायजा लिया था। स्टेशन पर
प्रस्तावित कार्य ठप होने पर
शबाना आजमी ने उस समय रेलवे के
उच्चाधिकारियों से बात की थी।
अधिकारियों ने सभी कार्य मार्च 2011
तक पूरा करने का आश्वासन दिया था।
मगर मार्च 2012 के बाद अब मार्च
2013 भी गुजरने जा रहा है। स्वीकृत
कार्य जहां के तहां ठप पड़े हैं। वहीं प्लेट
फार्म नंबर दो का उच्चीकरण का कार्य
अधूरा पड़ा है। फुट ओवर ब्रिज के लिए
अभी तक बुनियाद तक नहीं खोदी गई।
अभी हाल ही में 29
जनवरी को पूर्वोत्तर रेलवे सलाहकार
समिति की गोरखपुर में आयोजित 104
वीं बैठक में समिति के सदस्य शाह आलम
कुरैशी ने इस मुद्दे को उठाया, तो रेलवे के
अधिकारियों ने कहा कि धनाभाव के चलते
सभी कार्य रुके पड़े हैं। उन्होंने उम्मीद
जताई कि जो रेल भाड़ा बढ़ा है,उससे होने
वाली आमदनी पर पूर्व के स्वीकृत
कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।