Indian Railways News => Topic started by irmafia on Jul 10, 2013 - 15:00:03 PM


Title - नक्सली बंदी को लेकर रेल प्रशासन सतर्क
Posted by : irmafia on Jul 10, 2013 - 15:00:03 PM

जमशेदपुर : नक्सलियों द्वारा दो सप्ताह के बंदी की घोषणा को लेकर रेल प्रशासन हाई सतर्क रहेगा। नक्सल प्रभावित स्टेशनों पर रेल पुलिस और आरपीएफ के जवानों को समूह बनाकर ड्यूटी करने का आदेश दिया गया है। सभी यात्री ट्रेनों में सुरक्षा बलों की संख्या को बढ़ा दिया गया है। आरपीएफ आइजी एके सिंह ने जवानों को ड्यूटी के दौरान विशेष चौकसी रखने का आदेश जारी किया है।

दूसरी ओर, रेल एसपी मृतुंजय किशोर मितू ने भी रेल पुलिस के जवानों को स्टेशन पर यात्रियों पर विशेष नजर रखने को कहा है। संदेह होने पर फौरन यात्री से पूछताछ करने का आदेश दिए हैं। वहीं व्यापारी संघ द्वारा गुरुवार को आहूत बंदी को लेकर भी रेल प्रशासन सख्त है। बंदी के दौरान किसी ट्रेन के परिचालन पर कोई फर्क ना पड़े इसको लेकर रणनीति तय की गई है।