Indian Railways News => Topic started by railgenie on Mar 24, 2013 - 09:00:38 AM


Title - नशाखुरानी की घटना पर नपेंगे थानाध्यक्ष : रेल एसपी
Posted by : railgenie on Mar 24, 2013 - 09:00:38 AM

मोतिहारी, निज प्रतिनिधि : रेल
एसआरपी शिवकुमार झा ने मुजफ्फरपुर-
नरकटियागंज रेल खंड के सभी रेल
थानाध्यक्षों को होली पर अपने घर
लौटने वाले यात्रियों को सुरक्षा देने
का निर्देश जारी करते हुए ट्रेनों में
नशा खिलाकर लूटने वाले गिरोह पर अंकुश
लगाने की हिदायत दी है। इस खंड के
थानाध्यक्षों को भेजे गये पत्र में उन्होंने
कहा कि जिस रेल थाना क्षेत्र में
नशाखुरानी की घटना घटेगी, उस क्षेत्र के
थानाध्यक्ष नपेंगे। उन्होंने
कहा कि लंबी दूरी के
अलावा सभी सवारी गाड़ियों में अभियान
चलाकर संदिग्धों पर नजर रखें।
एसआरपी श्री झा के इस निर्देश के बाद
इस खंड के मोतिहारी, सुगौली, रक्सौल,
बेतिया व नरकटियागंज रेल
थानाध्यक्षों में बेचैनी बढ़ गई है। निर्देश
के आलोक में सभी थानाध्यक्षों ने स्टेशन पर
सघन गश्त करते हुए लंबी दूरी व
सवारी गाड़ियों में सघन तलाशी अभियान
शुरू कर दिया है। वहीं स्टेशन पर मेगाफोन
के माध्यम से किसी भी अंजान
आदमी का दिया हुआ खाद्य व पेय पदार्थ
नहीं पीने की हिदायत दी जा रही है।
यहां बता दें कि पर्व के इस मौसम में
मुजफ्फरपुर रेलखंड पर ट्रेनों में
नशा खिलाकर यात्रियों को लूटने
की घटनाओं में बढ़ोत्तरी हुई है।