Indian Railways News => Topic started by nikhilndls on Feb 17, 2013 - 09:00:48 AM


Title - नारायणा विहार रेलवे स्टेशन के पास मिला गोला-बारूद 10137827
Posted by : nikhilndls on Feb 17, 2013 - 09:00:48 AM

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली के नारायणा विहार रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार रात लोहे की तीन पेटियों में गोला-बारूद बरामद हुआ है। इन पेटियों पर सेना की मुहर लगी है। इस मामले में पुलिस ने नारायणा गांव थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं शनिवार दोपहर सेना के वरीय अधिकारियों, गुप्तचर विंभाग, मिलिट्री इंटेलीजेंस सहित कई विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी में पेटी की जांच की गई। पुष्टि की गई कि ये तोप के गोले हैं। इन्हें सुरक्षित स्थान पर रखवा दिया गया है।