| नार्थ ईस्ट का इंजन फेल, कई ट्रेनें लेट देर से पहुंची इंटरसिटी, यात्रियों का हंगामा by railgenie on 15 July, 2013 - 03:00 PM | ||
|---|---|---|
railgenie | नार्थ ईस्ट का इंजन फेल, कई ट्रेनें लेट देर से पहुंची इंटरसिटी, यात्रियों का हंगामा on 15 July, 2013 - 03:00 PM | |
दिल्ली से गुवाहटी जाने वाली नार्थ ईस्ट ट्रेन का इंजन रविवार दोपहर सिराथू रेलवे स्टेशन के पास खराब हो गया, जिससे कई ट्रेनें प्रभावित हुई। करीब दो घंटे बाद दूसरा इंजन पहुंचा, तब जाकर ट्रेन आगे रवाना हुई। ट्रेन के घंटों खड़ी रहने व भारी उमस से यात्री बेहाल रहे।नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस रविवार दोपहर करीब 2.30 बजे सिराथू रेलवे स्टेशन के पास पहुंची ही थी कि अचानक इंजन फेल हो गया। चालकों ने इसकी जानकारी अधिकारियों को दी। खबर पाते ही दूसरा इंजन सिराथू के लिए रवाना किया गया। शाम करीब 4.30 बजे दूसरा इंजन सिराथू पहुंचा, तब जाकर करीब पांच बजे ट्रेन इलाहाबाद रवाना हुई। नार्थ ईस्ट का इंजन खराब होने से कालका, मूरी और हिमाचल एक्सप्रेस भी जहां-तहां खड़ी हो गई, जिस कारण उक्त ट्रेनें भी एक से डेढ़ घंटे तक विलंबित रही। विंध्याचल से लखनऊ जाने वाली इंटरसिटी ट्रेन रविवार को विलंबित हुई तो यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। रेलवे प्रशासन पर ट्रेन के बारे में सही सूचना न देने का आरोप लगाया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची जीआरपी ने आक्रोशित यात्रियों को समझा-बुझाकर शांत कराया। | ||