Indian Railways News => Topic started by irmafia on Jun 29, 2012 - 09:00:06 AM


Title - नार्दर्न रेलवे मेंस यूनियन ने किया प्रदर्शन 9416471
Posted by : irmafia on Jun 29, 2012 - 09:00:06 AM

नजीबाबाद (बिजनौर): नार्दर्न रेलवे मेंस यूनियन मुरादाबाद मंडल ने ट्रैक मैन करियर प्रोगेशन एवं पैकेज कमेटी की सिफारिशों को लागू करने में हो रहे विलंब के विरोध में सहायक मंडल अभियंता नजीबाबाद के कार्यालय में धरना-प्रदर्शन कर 15 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा।

गुरुवार को यूनियन के मुरादाबाद मंडल ने सहायक मंडल अभियंता नजीबाबाद कुलवंत सिंह के कार्यालय में धरना-प्रदर्शन कर डीआरएम के नाम 15 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। यूनियन के पदाधिकारियों ने ट्रैक मैन कैरियर प्रोगेशन एवं पैकेज कमेटी की सिफारिशों को लागू करने में विलंब, ट्रैक मैन के कैरियर उन्नति हेतु गठित संयुक्त समिति की सिफारिशें शीघ्र लागू करने, ट्रैक मैन, गैंगमैन, गेटमैन, ट्रालीमैन का एक कोटि में विलय करने, सभी ट्रैकमैन के बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए विशेष कदम उठाने, सभी इंजीनियरिंग गेटमैन को विशेष भत्ता स्वीकृत कराने सहित 15 समस्याओं के निस्तारण की मांग की। धरना-प्रदर्शन में नरेश चंद शर्मा, विक्रांत, इरफान अंसारी, हरवीर सिंह, शकील, इदरीश, नसीम, वीएस राजपूत, गफ्फूर, रमेश, चेतराम, इस्लाम अली, हरपाल, कृष्णलाल, मकसूद, मुनीश चौहान आदि शामिल रहे।