| Indian Railways News => | Topic started by railgenie on May 22, 2013 - 18:00:04 PM |
Title - निरीक्षण के दौरान भड़के डीआरएमPosted by : railgenie on May 22, 2013 - 18:00:04 PM |
|
|
गोमो : गोमो में होने वाले आरआरआइ के काम की तैयारी का जायजा लेने डीआरएम सुधीर कुमार मंगलवार को गोमो पहुंचे. उन्होंने गोमो स्टेशन की पूर्वी छोर के विभिन्न प्वाइंटों की जांच की. पटरी देख वह भड़क उठे. उन्होंने इंजीनियरिंग विभाग के एक स्थानीय पदाधिकारी को कहा कि पंडितजी को खोज कर पूजा करवाओ ताकि सब कुछ ठीक ठाक रहे. समझ में नहीं आता है कि पटरी की देखभाल कैसे की जाती है. उन्होंने आरआरआइ भवन के अंदर लगी विभिन्न मशीनों का निरीक्षण भी किया. मौके पर सीनियर डीइइ (टीआरएस) अविनाश कुमार कुशवाहा, सीनियर डीइइ(जी) एसएसी चौधरी, वरीय मंडल चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर एस कुमार, इंस्पेक्टर सुनील कुमार, सीवाइएम पी हसन, किशोर कुमार, स्वास्थ्य निरीक्षक डी घोष, बुकिंग पर्वेक्षक एमआइए मल्लिक आदि मौजूद थे. |