Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Jan 05, 2017 - 19:43:35 PM


Title - निरीक्षण के लिए कटनी स्टेशन की विधिवत साफ़ सफाई
Posted by : RailEnquiry Admin on Jan 05, 2017 - 19:43:35 PM

पूरे भारत वर्ष में ऐसा ही देखा जाता गया है कि जब भी किसी सरकारी जगह के इंस्पेक्शन कि बात आती है तब ही वहां के कर्मचारी काम करते हैं खासकर जब बात साफ़ सफाई की हो | रेलवे स्टेशन की साफ़ सफाई की बात की जाए तो दिखाने के लिए ही खासकर सफाई होती है और उसके बाद सुध लेने वाला कोई नहीं होता|
कुछ ऐसा ही हुआ कटनी स्टेशन पर जब गुरुवार को नजारा कुछ ऐसा था की दैनिक आने जाने वाले लोगों को ही विश्वास नहीं हुआ की ऐसी साफ़ सफाई कर स्टेशन चमकाया भी जा सकता है| जगह जगह चूने की लाइन बानी हुई थी और हर तरह के सुरक्षा उपकरणों से लैश सुरक्षा जवान और सफाई कर्मी घूम रहे थे|
ये पूरा नजारा डीआरएम निरिक्षण की वजह से था| स्टेशन सुन्दर दिखे इस कारण विधिवत साफ़ सफाई और सजावट की गयी थी| डीआरएम स्टेशन का जायजा लेने के बाद बुकिंग कार्यालय गए, फिर सीसी रूम का निरीक्षण किया और वहां से रवाना हो लिए |

-HINDI-