Indian Railways News => Topic started by railgenie on Aug 22, 2013 - 20:58:21 PM


Title - नो टेंशन, इंदौर से जाने वाली दो ट्रेनों में लगेंगे एक्सट्रा कोच
Posted by : railgenie on Aug 22, 2013 - 20:58:21 PM

उज्जैन।
पश्चिम रेलवे ने त्योहार के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इंदौर से पुणे और इन्दौर से गुजरात के गांधी नगर तक चलने वाली ट्रेनों में 22 अगस्त से दो दिन तक अतिरिक्त कोच लगाये जाएंगे। पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल के प्रवक्ता ने बताया कि ट्रेन संख्या 19312 इंदौर-पुणे एक्सप्रेस में 22 अगस्त और 23 अगस्त को स्लीपर का एक कोच तथा ट्रेन संख्या 19310 इंदौर-गांधीनगर शांति एक्सप्रेस में 22 अगस्त को दो स्लीपर कोच और 23 अगस्त को एक स्लीपर कोच अतिरिक्त लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इससे इन श्रेणियों में यात्रा करने वाले यात्रियों की वेटिंग लिस्ट कम होगी।