| नोवामुंडी में मूसलाधार बारिश से रेल पटरियां जलमग्न 10598812 by TrustMe on 28 July, 2013 - 06:00 PM | ||
|---|---|---|
TrustMe | नोवामुंडी में मूसलाधार बारिश से रेल पटरियां जलमग्न 10598812 on 28 July, 2013 - 06:00 PM | |
नोवामुंडी इलाके में पिछले 24 घटे से हो रही मूसलाधार बारिश से समूचा जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। शुक्रवार को आधी रात को आई बारिश से नोवामुंडी स्टेशन कॉलोनी जलमग्न हो गयी। रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म की अप व डाउन लाइन यार्ड की पटरी के बीच पानी भर गया था। हालांकि रेल परिचालन में किसी तरह का कोई प्रभाव नहीं पड़ा। अप लाइन में पानी जमा रहने के कारण डाउन लाइन पर इंटर सिटी एक्सप्रेस, बड़बिल-हावड़ा सवारी गाड़ी व मालगाड़ी को छोड़ा गया। वहीं दूसरी ओर रेलवे कॉलोनी के 30 क्वार्टर के अलावा रनिंग रूम के कमरे के भीतर पानी घुस गया था। क्वार्टर में पानी प्रवेश करने से रेलवे कर्मचारी रात तीन बजे से बारिश में भींगकर अपने-अपने सामान को किसी तरह से सुरक्षित स्थल पर ले जाने में लगे थे। कुछ लोग टीवी, पुस्तक, कपड़े के अलावा आवश्यक कागजातों को पलंग व खटिया पर रखकर सुरक्षित कर लिया। परन्तु चावल, दाल व आटा आदि सामान को पानी में भींगने से बचाने में असमर्थ रहे। यह सिलसिला रात 4 बजे से शनिवार को पूर्वाह्न नौ बजे तक चला। रेलकर्मियों ने लगभग10 बजे पानी का बहाव कुछ कम होने के बाद राहत की सास ली। सभी के क्वार्टर में घुसे पानी की साफ-सफाई के बाद लगभग 12 बजे से क्वार्टर मे चूल्हा जलना शुरू हुआ। स्कूल में पढ़ने वाले एक भी छात्र स्कूल जाने में असमर्थ रहे। | ||