Indian Railways News => Topic started by nikhilndls on Apr 26, 2013 - 06:00:04 AM


Title - नौचंदी एक्सप्रेस के इंजन पर पथराव, लोको पायलट घायल
Posted by : nikhilndls on Apr 26, 2013 - 06:00:04 AM

जागरण कार्यालय, देवबंद : अराजक तत्वों द्वारा नौचंदी लिंक एक्सप्रेस ट्रेन के इंजन पर पथराव कर दिया गया। जिसमें ट्रेन का लोको पायलट गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के चलते ट्रेन एक घंटा रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही ।
गुरुवार की देर शाम भायला क्रासिंग पर खड़े अज्ञात युवकों ने सहारनपुर से इलाहबाद जाने वाली नौचंदी लिंक एक्सप्रेस के इंजन पर पथराव कर दिया। जिसमें ट्रेन का लोको पायलट अजय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्हें उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रेन के इंजन पर अचानक हुए पथराव से यात्रियों में दहशत फैल गई। घटना के बाद ट्रेन को करीब एक घंटा देवबंद स्टेशन पर रोके रखा गया। सूचना पर पहुंचे सीओ निरंकार सिंह व थाना प्रभारी पवन शर्मा ने घायल लोको पायलट से मामले की जानकारी ली और आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। ट्रेन चालक ने रेलवे पुलिस चौकी पर तहरीर दे दी है। थाना प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।