Indian Railways News => Topic started by messanger on May 03, 2013 - 21:00:43 PM


Title - पंजाब मेल में यात्री हुआ कंगाल
Posted by : messanger on May 03, 2013 - 21:00:43 PM

प्रतापगढ़ : एक बार फिर से पंजाब मेल में एक यात्री का सामान उचक्कों ने उड़ाकर कंगाल कर दिया। भुक्तभोगी ने मामले की सूचना जीआरपी को दी है।

आनंद कुमार पांडेय पंजाब मेल ट्रेन से प्रतापगढ़ आ रहा था। रास्ते में पटना में चोरों ने उसकी अटैची चोरी कर लिया जिसमें 8000 रुपये नकद, सोने की जंजीर आदि कीमती सामान थे। घटना का पता उसे पटना के बाद चला। अटैची चोरी होने से वह काफी देर अवाक रहा। उसने मामले की तहरीर प्रतापगढ़ पहुंच जीआरपी थाने में दी। एसओ प्रद्युम्न कुमार सिंह ने बताया कि यात्री के साथ घटना पटना में हुई है। पंजाब मेल में चोरी की वारदातें बढ़ी जरूर हैं लेकिन घटनाएं बाहर के क्षेत्रों में हुई हैं। फिलहाल जीआरपी चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। माह भर में यह तीसरी बार पंजाब मेल में चोरी की शिकायत मिली है। इससे सुरक्षाबलों की भी नींद उड़ी हुई है।