Indian Railways News => Topic started by greatindian on May 05, 2012 - 15:00:19 PM


Title - पटना-मैसूर के बीच विशेष ट्रेन
Posted by : greatindian on May 05, 2012 - 15:00:19 PM

नागपुर।ट्रेन संख्या 03289 पटना से 3 मई को 20.10 बजे प्रस्थान (केवल एक ट्रिप) में चलेगी।

ट्रेन संख्या 03290 मैसूर से 7 मई को सुबह 7.15 बजे प्रस्थान (केवल एक ट्रिप) करेगी। ट्रेन बल्लारशाह-नागपुर में रुकेगी। उपरोक्त समर स्पेशल ट्रेन में कुल 19 कोचेस हंै, जिसमें दो एसी-3 टीयर, एक एसी-3 टीयर, 14 स्लीपर क्लास, एवं दो एसएलआर कोच हंै।

बरौनी-बंगलुरु

गर्मियों की छुट्टियों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ एवं प्रतीक्षा सूची को ध्यान में रखते हुए विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हंै। ट्रेन संख्या 05289/05290 बरौनी-बंगलुरु सिटी बरौनी (व्हाया नागपुर, बल्लारशाह) स्पेशल ट्रेन कुल दो फेरियों में फेरियां चलंेगी।

ट्रेन संख्या 05289 बरौनी से 2 मई को शाम 18.20 बजे प्रस्थान करेगी। ट्रेन संख्या 05290 बंगलुरु से प्रात: 5 बजे प्रस्थान करेगी। गाड़ी बल्लारशाह नागपुर एवं बरौनी में रुकेगी। उपरोक्त समर स्पेशल ट्रेन में कुल 18 कोचेस हैं, जिसमें एक एसी 3 टीयर, नौ स्लीपर क्लास, छह द्वितीय श्रेणी अनारक्षित कोच एवं दो एसएलआर कोच हैं।