Indian Railways News => Topic started by puneetmafia on Apr 20, 2013 - 21:00:03 PM


Title - पटना से मुंबई के लिए साप्ताहिक एक्सप्रेस
Posted by : puneetmafia on Apr 20, 2013 - 21:00:03 PM

कामाख्या से पटना होते हुए लोकमान्य तिलक टर्मिनल के लिए एसी साप्ताहिक ट्रेन 25 अप्रैल से चलेगी। पटना के लिए इसमें आरक्षण का कोटा रहेगा। प्रत्येक गुरुवार को ट्रेन 12520 कामाख्या से 20.50 बजे खुलेगी। शुक्रवार को 13.20 बजे पटना व शनिवार को 17.50 बजे लोकमान्य टर्मिनल पहुंचेगी। वापसी में यह हर रविवार को सुबह 7.50 बजे लोकमान्य टर्मिनल से चलकर सोमवार को 12.10 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी। इसी तरह पूर्व रेलवे की ओर से 21 अप्रैल से कोलकाता से पटना के लिए 03159 नंबर की स्पेशल ट्रेन चलेगी। कोलकाता से यह 20.00 बजे खुलेगी और दूसरे दिन सुबह 5.40 बजे पटना पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन 03560 बनकर आसनसोल तक 22 अप्रैल को पटना जंक्शन से 10.30 बजे खुलेगी।