Indian Railways News => Topic started by greatindian on Aug 03, 2013 - 15:00:05 PM


Title - पटरी से कोच उतरा,विद्युत टावर से टकराया
Posted by : greatindian on Aug 03, 2013 - 15:00:05 PM

रेलवे स्टेशन पर तोपदड़ा रेलवे फाटक के पास यार्ड में शुक्रवार सुबह शंटिंग के दौरान दोहरा हादसा हो गया। सवारी गाड़ी का एक खाली कोच पटरी से उतरकर पास ही स्थित बिजली के टावर से जा टकराया। इससे टावर धड़ाम से पटरी पर आ गिरा। जहां हादसा हुआ वहां कई लोग फाटक पार कर रहे थे और कर्मचारी भी मौजूद थे। गनीमत रही कि लगातार हुई इन दोनों दुर्घटनाओं में कोई हताहत नहीं हुआ।





सुबह 8.45 बजे तोपदड़ा यार्ड एरिया में शंटिंग चल रही थी। इस दौरान 'बैक' हो रही गाड़ी का आखिरी कोच पटरी समाप्त होने के बाद भी नहीं रूका और पटरी से उतरकर लकड़ी के स्लीपरों पर जा चढ़ा। इस खाली कोच के अघिकांश पहिए पटरी से उतर गए। पटरी से उतरे कोच का एक हिस्सा नजदीक स्थित बिजली के टावर से जा टकराया। कोच की टक्कर इतनी जोरदार थी कि भारी भरकम टावर धड़ाम से पटरी पर जा गिरा।