Indian Railways News => Topic started by riteshexpert on Apr 18, 2013 - 06:00:23 AM


Title - परिवर्तित मार्ग से चलेगी डाउन शक्तिपुंज
Posted by : riteshexpert on Apr 18, 2013 - 06:00:23 AM

मेदिनीनगर : जबलपुर-हावड़ा डाउन शक्तिपुंज एक्सप्रेस 14 से 20 अप्रैल तक परिवर्तित मार्ग से होकर चलेगी। अप हावड़ा-जबलपुर एक्सप्रेस के मार्ग में परिवर्तन नहीं किया गया है। डाउन में उक्त ट्रेन गढ़वा रोड से डेहरी, गया होते हावड़ा को जाएगी। स्थानीय यात्री गढ़वा रोड स्टेशन से ट्रेन पकड़ सकते हैं। जानकारी के अनुसार धनबाद रेलवे स्टेशन पर टीआर का काम चल रहा है।