Indian Railways News => Topic started by AllIsWell on May 09, 2013 - 09:00:28 AM


Title - पश्चिम मध्य रेलवे की टीम ने किया जंक्शन का निरीक्षण
Posted by : AllIsWell on May 09, 2013 - 09:00:28 AM

जागरण संवाददाता,मथुरा: पश्चिम मध्य रेलवे के अधिकारियों ने जंक्शन रेलवे स्टेशन का बुधवार को निरीक्षण किया। रेलवे प्रशासन द्वारा रेलवे संरक्षा की क्रॉस चेकिं ग कराने के लिए यहनिरीक्षण कराया गया था।
मुख्य संरक्षा अधिकारी जबलपुर संजीव राय के नेतृत्व में टीम ने निरीक्षण के दौरान सुरक्षा के इंतजामों को देखा। जंक्शन पर चल रहे वॉशिंग एप्रेन के कार्य, संचालन रूम आदि का निरीक्षण किया। टीम द्वारा आवश्यक रजिस्ट्रर आदि भी खंगाले। स्थानीय अधिकारियों से भी जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान टीम के सदस्य लगातार रिपोर्ट बना रहे थे। टीम द्वारा किए गए दो घंटे के निरीक्षण के दौरान स्थानीय अधिकारियों की सांसें फूली रहीं। निरीक्षण के दौरान मंडल और स्थानीय अधिकारी उपस्थित थे।