Indian Railways News => Topic started by nikhilndls on Mar 25, 2013 - 12:00:03 PM


Title - पाटलिपुत्र एक्सप्रेस के इंजन में लगी आग, चालक झुलसा
Posted by : nikhilndls on Mar 25, 2013 - 12:00:03 PM

किउल-झाझा रेलखंड के मननपुर स्टेशन के पास रविवार को 8622 अप पाटलीपुत्र एक्सप्रेस के इंजन में आग लग गई। इसकी भनक तब लगी जब यहां से ट्रेन खुल चुकी थी। बंसीपुर स्टेशन तक जाते-जाते पाटलिपुत्र एक्सप्रेस का इंजन फेल हो गया। इसके बाद झाझा से इंजन लाकर ट्रेन को किउल के लिए प्रस्थान कराया गया। अभी ट्रेन कुछ ही दूर आगे बढ़ी थी कि इंजन में दोबारा आग लग गई। आग बुझाने के क्रम में ट्रेन चालक विष्णुदेव राम बुरी तरह जख्मी हो गया। इस घटना के कारण मेन लाइन पर तीन घंटे तक रेल परिचालन अस्त-व्यस्त रहा।आग पर काबू पाने के लिए महेशलेटा स्टेशन के आउटर सिग्नल पर ट्रेन को आपात स्थिति में रोका गया। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से इंजन में लगी आग पर काबू पाया गया। तीन घंटे से अधिक समय तक ट्रेन आउटर सिग्नल पर खड़ी रही। दानापुर मंडल प्रबंधन की ओर से बताया गया कि ट्रेन के मननपुर स्टेशन से खुलने के बाद गोहरी गेट के केबिन मैन ने वंसीपुर स्टेशन प्रबंधक को आग की सूचना दी। वंशीपुर स्टेशन पर इंजन की जांच की गई। इसके बाद झाझा से एक दूसरा इंजन लाकर ट्रेन को रवाना किया गया। ट्रेन के खुलते ही आग की लपटें तेज हो गई। आग बुझाने के लिए चालक ने फायर किट खोलने का प्रयास किया जिससे फायर किट ब्लास्ट कर गया और वह बुरी तरह जख्मी हो गया। जख्मी चालक को किऊल रेलवे अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना सेंट्रल रेलवे अस्पताल लाया गया। देर रात उसे यहां भर्ती कराया गया। चालक की हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही है।