Indian Railways News => Topic started by messanger on May 30, 2013 - 21:00:06 PM


Title - पानी के खेल पर अधिकारी तलब
Posted by : messanger on May 30, 2013 - 21:00:06 PM

जागरण – १६ घंटे पहले
झाँसी : ट्रेन यात्रियों को पानी की बोतलें ख़्ारीदने को म़जबूर करने के नाना प्रकार के तरीकों पर रेल प्रशासन ने नकेल कसने की तैयारी कर ली है। इस खेल को गम्भीरता से संज्ञान में लेते हुये मण्डल रेल प्रबन्धक ने सम्बन्धित अधिकारियों को तलब कर व्यवस्थायें जल्द सुधारने के आदेश दिये। स्टेशन पर चल रहे पानी के इस खेल को 'जागरण' ने 27 मई को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
यात्रियों को पानी की बोतलें म़जबूरन ख़्ारीदनी पड़े, इसके लिये वॉटर कूलर्स को चोक कर दिया जाता है व ट्रेन में पानी का प्रेशर इतना कम दिया जाता है कि बूँद-बूँद कर पानी आता है। इस कारण यात्रियों को खासी असुविधा का सामना करना पड़ता है। शिकायतें मिलने पर रेल प्रशासन ने टीम गठित कर इसके निरीक्षण करने के आदेश दिये थे। निरीक्षण टीम ने मण्डल रेल प्रबन्धक को सौंपी रिपोर्ट में बताया कि अवरोध उत्पन्न करने के कारण ही वॉटर कूलर चोक हैं एवं ट्रेन में पानी का प्रेशर कम होने का भी यही कारण है। इस पर मण्डल रेल प्रबन्धक ने अधिकारियों को तलब किया व पानी की व्यवस्थाओं को जल्द सुधारने के आदेश दिये।
ट्रेन से गिरकर युवक की मौत
झाँसी : गाड़ी संख्या 2486 श्री गंगानगर-नान्देड़ एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में एक 30 वर्षीय युवक यात्रा कर रहा था। यात्रा के दौरान वह ट्रेन से गिरकर घायल हो गया। गार्ड की सूचना पर डिप्टी एसएस कमर्शियल रेलवे डॉक्टर के साथ मौके पर पहुँचे। डॉक्टर द्वारा युवक का प्राथमिक परीक्षण कर उसे मेडिकल रिफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में युवक की मृत्यु हो गई। युवक पीली शर्ट और स्लेटी रंग का पैण्ट पहने हुए था। उसके पास से कोई ऐसी चीज नहीं मिली, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके।
फोटो : 29 हिम
:::
महिलाओं की सुरक्षा को शुरू किया गया हेल्पलाइन नम्बर
झाँसी : ट्रेन में महिलाओं के साथ हो रहे अपराधों पर रेलवे ने गम्भीर रुख अपनाते हुये महिलाओं के लिये हेल्पलाइन नम्बर जारी किया है। इस नम्बर पर आने वाली शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही की जायेगी। यह सेवा उत्तर मध्य रेलवे के मुख्यालय स्थित सुरक्षा नियन्त्रण कक्ष से संचालित की जायेगी।
उत्तर मध्य रेलवे, प्रधान कार्यालय में आयोजित तीनों मण्डलों के साथ मुख्यालय अधिकारियों की विडियो कॉन्फ्रेन्सिंग बैठक के दौरान उत्तर मध्य रेलवे की महिला हेल्प लाइन नम्बर का शुभारम्भ महाप्रबन्धक आलोक जौहरी द्वारा किया गया। यह हेल्पलाइन नम्बर 18001805315 टोल फ्री सेवा है। पर मोबाइल से डायल करते समय इस नम्बर के आगे 0 लगाना आवश्यक होगा। यह सेवा मूल रूप से उत्तर मध्य रेलवे परिक्षेत्र में महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों से बचाव एवं निवारण के लिये प्रारम्भ की जा रही है। महाप्रबन्धक ने कहा कि महिला यात्रियों की सुरक्षा को सुदृढ़ करने के अन्य प्रयास भी किये जा रहे हैं।
फाइल : हिमांशु वर्मा
समय : 7.25
29 मई