Indian Railways News => Topic started by Mafia on Aug 04, 2013 - 00:00:32 AM


Title - पिंक सिटी के लिए यहां से अब सीधी ट्रेन
Posted by : Mafia on Aug 04, 2013 - 00:00:32 AM

जागरण संवाददाता, इलाहाबाद : इलाहाबाद जंक्शन से मथुरा तक जाने वाली ट्रेन का जयपुर तक विस्तार किया गया है। अब यह ट्रेन पिंक सिटी जाने वालों को रोजाना एक ट्रेन मिल गई है। इसकी शुरुआत तीन अक्टूबर से होगी। इससे पहले दो अक्टूबर से यह ट्रेन जयपुर से इलाहाबाद के लिए चलेगी।1इलाहाबाद से जयपुर के लिए हावड़ा-जोधपुर एवं सियालदाह-बीकानेर के रूप में दो ट्रेनें चलती हैं। इसमें जगह नहीं मिलने के कारण लोगों को दिल्ली जाकर जयपुर के लिए ट्रेन पकड़नी पड़ती है। इसके चलते उनका पैसा और समय दोनों बरबाद होता था। इलाहाबाद से रात साढ़े ग्यारह बजे चलने वाली मथुरा एक्सप्रेस को आगे बढ़ाकर जयपुर तक कर दिया गया है। इससे जिले के लोगों को जयपुर जाने के लिए सीधी ट्रेन मिल गई है। 1दोपहर बाद जयपुर पहुंचेगी : रात साढ़े ग्यारह बजे इलाहाबाद जंक्शन से चलने वाली यह टेन कानपुर जंक्शन पर 2.10 बजे, मथुरा जंक्शन पर सुबह 08.15 बजे पहुंचेगी। मथुरा के बाद गोवर्धन, बृजनगर, अलवर, बांदीकुई, दौसा, गांधीनगर जयपुर होते हुए दोपहर 12.50 बजे जयपुर पहुंचेगी। वापसी में जयपुर से सायं 15.20 बजे चलकर उसी रास्ते रात्रि 20.10 बजे मथुरा, 21.15 बजे आगरा, रात्रि 02.00 बजे कानपुर और सुबह 04.55 बजे इलाहाबाद जंक्शन पहुंचेगी।1कहीं लेट न होने लगे यह ट्रेन : एक संशय भी लोगों के मन में घर करने लगा है। अभी समय पर चलने वाली यह गाड़ी कहीं अन्य विस्तारित ट्रेनों की तरह यह भी लेट न होने लगे। जैसे इलाहाबाद-लखनऊ इंटरसिटी को विंध्याचल तक बढ़ाने के बाद यह ट्रेन सप्ताह में पांच दिन विलंबित होने लगी। इसके चलते कभी-कभी इसे इलाहाबाद में ही निरस्त कर वापस लखनऊ के लिए चलाया जाता है। ऐसी कई ट्रेनें जिन्हें विस्तार दिया गया और उसके साथ ही लेटलतीफी भी शुरू हो गई।