Indian Railways News => Topic started by riteshexpert on May 25, 2013 - 18:01:10 PM


Title - पीने योग्य नहीं मिला रेलवे का पानी
Posted by : riteshexpert on May 25, 2013 - 18:01:10 PM

मथुरा: उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक डीएस पिप्पल ने विभिन्न रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों की पेंट्रीकार से पेयजल के 77 नमूने संग्रहीत कर जांच को भेजे। इन नमूनों में से 50 नमूने स्टेशनों से और 27 रेलवे कॉलोनी और आवासों से लिए गए। इनमें से 39 नमूनों का रिजल्ट असंतोषजनक रहा। श्री पिप्पल के मुताबिक असंतोषजनक मिले सेंपलों की सूची इंजीनियरिंग विभाग को दे दी गयी है। इसी के साथ क्लोरीन की जांच के लिए भी 399 सेंपल लिए गए। इनमें से 371 का परिणाम सही निकला। इसके साथ ही 35 खाद्य पदार्थो के भी नमूने लिए गए। इनमें से 23 नमूने विभिन्न ट्रेनों से लिए गए। इनमें से 15 नमूने संतोषजनक मिले। वहीं 20 नमूनों का रिजल्ट अभी आना बाकी है।