| Indian Railways News => | Topic started by ConfirmTicket on Aug 03, 2013 - 14:59:50 PM |
Title - पुरी के लिए ट्रेन आज सेPosted by : ConfirmTicket on Aug 03, 2013 - 14:59:50 PM |
|
|
जयनगर से जगन्नाथपुरी के लिए शनिवार की सुबह 3 बजे जयनगर-पुरी एक्सप्रेस रवाना होगी। शुक्रवार को 1.30 बजे पुरी से चलकर उक्त ट्रेन जयनगर पहुंची। जयनगर नागरिक मंच के संयोजक रामप्रसाद राउत के द्वारा उक्त ट्रेन के परिचालन शीघ्र प्रारंभ किए जाने को लेकर कई बार जोरदार ढंग से आंदोलन भी किया गया। ज्ञातव्य हो कि पिछले रेल बजट में दरभंगा में पुरी तक जाने वाली दरभंगा-पुरी एक्सप्रेस का विस्तारीकरण जयनगर तक किए जाने की घोषणा की गई थी। तब से सीमावर्ती क्षेत्र के लोग इस ट्रेन के जयनगर से परिचालन प्रारंभ किए जाने की ओर टकटकी लगाए बैठे थे। मिथिलांचल के अंतिम छोड़ एवं पड़ोसी मित्र राष्ट्र नेपाल के लोगों का अब जगन्नाथपुरी की धार्मिक यात्रा सुगम होने से लोगों में प्रसन्नता का माहौल है। |