Indian Railways News => Topic started by railgenie on Jul 11, 2013 - 21:00:31 PM


Title - पुलिसगिरी से परेशान विकलांग यात्री
Posted by : railgenie on Jul 11, 2013 - 21:00:31 PM

मुंबई. विकलांग लोकल यात्री इन दिनों पुलिसगिरी से परेशान हैं. लोकल की भीड़ से बचने के लिए शहर पुलिस के जवान विकलांग डिब्बों में चढ़ जाते हैं, जिससे विकलांग यात्रियों को घोर असुविधा का सामना करना पड़ रहा है. विकलांग यात्रियों की शिकायत पर रेल प्रशासन ने इन दिनों एक विशेष मुहिम भी शुरु की है, जिसके तहत पिछले दस दिनों के अंदर 37 पुलिस (मध्य और पश्चिम रेलवे मिलाकर) वालों को विकलांग डिब्बों में यात्रा करते हुए पकड़ा जा चुका है.

रेल अधिकारियों की माने तो पीक ओवर्स में भीड़ से बचने के लिए पुलिस वाले विकलांग कोच में  चढ़ जाते हैं, जिससे डिब्बे में भीड़ बढ़ जाती है, पुलिस वालों की देखा-देखी अन्य लोग भी विकलांग कोच में सवार हो जाते हैं, जिससे शारीरिक रूप से कमजोर यात्रियों को उतरने और चढऩे में दिक्कत होती है.

मध्य रेलवे के उपनगरीय खंड में 1 जुलाई से 9 जलाई के बीच गैर कानूनी तरीके से विकलांग डिब्बों में यात्रा कर रहे 987 पकड़े गए, जिसमें 29 लोग पुलिस वालों का समावेश है. इसी तरह पश्चिम रेलवे के उपनगरीय खंड में पर 29 जून से 9 जुलाई के बीच 1069 लोगों को गैर कानूनी तरीके से विकलांग कोच में यात्रा करते हुए पकड़ा गया जा चुका है. इस संदर्भ में पूछे जाने पर मध्य रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इस संदर्भ में शहर पुलिस प्रशासन को पत्र लिखकर सूचित कर दिया गया है, वावजूद इसके पुलिसगिरी थमने का नाम नहीं ले रही है.