Indian Railways News => Topic started by RailXpert on Sep 12, 2013 - 02:56:22 AM


Title - पुष्पक एक्सप्रेस में बड़ा हादसा टला
Posted by : RailXpert on Sep 12, 2013 - 02:56:22 AM

मंगलवार, 10 सितंबर 2013
JhansiUpdated @ 5:37 IST
झांसी। रविवार की रात पुष्पक एक्सप्रेस के पेंट्रीकार में गैस पाइप लाइन लीक होने से हड़कंप की स्थिति बन गई। समय रहते कर्मचारियों को लीकेज का पता चल गया, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।
लखनऊ से चलकर मुंबई जाने वाली गाड़ी संख्या 12533 डाउन पुष्पक एक्सप्रेस रविवार की रात कानपुर- झांसी स्टेशन के मध्य दौड़ रही थी। अचानक चलती ट्रेन में पेंट्रीकार की गैस पाइप लाइन लीक करने लगी। पेंट्रीकार में गैस की गंध फैलते ही कर्मचारी दहशत में आ गए। कर्मचारियों ने आनन- फानन में वाल्व से गैस का रिसाव बंद कर दिया। इसकी जानकारी मैनेजर ने झांसी कंट्रोल को दी। ट्रेन के झांसी आने पर आरपीएफ, सीएंडडब्लू स्टाफ व डिप्टी एस एस मौके पर पहुंच गए। सीएंडडब्लू स्टाफ ने फाल्ट को ठीक करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। फाल्ट के ठीक नहीं होने पर सिलेंडर रूम को सीज कर दिया गया। गैस का प्रयोग न करने की चेतावनी देते हुए ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।

चेन पुलिंग करने पर दो पकड़े
झांसी। चेन पुलिंग करने पर आरपीएफ ने दो यात्रियों को पकड़ लिया। उनका रेलवे एक्ट में चालान किया गया।
हजरत निजामुद्दीन से हैदराबाद जाने वाली गाड़ी संख्या 12722 अप सदर्न एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे नई दिल्ली के तिलक नगर निवासी यात्री राजेश शर्मा को झांसी में उतरना था, लेकिन नींद न खुलने के कारण गाड़ी चल दी। इस पर उसने ट्रेन को चेन पुलिंग कर रोक लिया। इसी तरह लखनऊ से चलकर मुंबई जाने वाली गाड़ी संख्या 12533 डाउन पुष्पक एक्सप्रेस को नई दिल्ली के करोल बाग निवासी योगेश आनंद ने डी केबिन के पास चेन पुलिंग कर रोक लिया।