Indian Railways News => Topic started by railgenie on Sep 01, 2013 - 16:00:13 PM


Title - पूर्व आइएएस ने छोड़ी मोदी की मेट्रो
Posted by : railgenie on Sep 01, 2013 - 16:00:13 PM

अहमदाबाद-गांधीनगर मेट्रो रेल प्रोजेक्ट खटाई में पड़ता दिख रहा है, मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी लंबे समय से इसे गति देने में जुटे थे, लेकिन परियोजना के कार्यकारी अध्यक्ष पूर्व आइएएस संजय गुप्ता ने निजी कारणों से खुद को इससे अलग कर लिया।
मेट्रोलिंक एक्सप्रेस गांधीनगर - अहमदाबाद मेगा प्रोजेक्ट पर पिछले कई वर्ष से काम चल रहा है।
मुख्यमंत्री मोदी ने प्रोजेक्ट को गति देने के लिए अपने खास संजय गुप्ता को इसका कार्यकारी अध्यक्ष बनाया। अब उन्होंने अपने निजी व्यवसाय पर ध्यान केंद्रित करने का इरादा जताते हुए परियोजना से खुद को अलग कर लिया। राज्य सरकार के प्रवक्ता नितिन पटेल ने गुप्ता के इस्तीफे को स्वीकार करने की पुष्टि कर दी है। माना जा रहा है कि सेवानिवृत्त आइएएस आईपी गौतम को गुप्ता की जगह नया कार्यकारी अध्यक्ष बनाया जा सकता है।