Indian Railways News => Topic started by TrustMe on Feb 17, 2013 - 12:00:04 PM


Title - पूर्व मध्य रेल के अन्य चार मंडलों की तुलना में धनबाद की टेनें दुरुस्त हैं
Posted by : TrustMe on Feb 17, 2013 - 12:00:04 PM

धनबाद : पूर्व मध्य रेल के अन्य चार मंडलों की तुलना में धनबाद की टेनें दुरुस्त हैं। पंखे, बल्ब और एसी से जुड़ी शिकायतें नहीं हैं। इस व्यवस्था को बरकरार रखें। गर्मी से पहले जिन टेनों में पंखे खराब हैं या बल्ब नहीं हैं, उन्हें ठीक कर लें। यह निर्देश मुख्य विद्युत अभियंता चंद्रशेखर झा ने दिया। वह शनिवार को धनबाद रेलवे यार्ड में खड़ी टेनों का निरीक्षण करने पहुंचे थे। उन्होंने धनबाद से खुलनेवाली मेल-एक्सप्रेस व पैसेंजर टेनों का जायजा लिया। विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक के क्रम में पूरे रेल मंडल में स्पेशल ड्राइव चलाकर बिजली संबंधी समस्याओं के निराकरण की बात कही। मौके पर सीनियर डीईई जी एससी चौधरी, जेई नित्यानंद तिवारी आदि थे।

खरीदे जाएंगे नए पंखे : पंखा विहीन यात्री टेनों की सूची तैयार कर उनमें नए पंखे लगाए जाएंगे। मुख्यालय स्तर पर इसकी मंजूरी प्रदान की गई है।

धनबाद यार्ड में सोलर डिस्टिल्ड वाटर प्लांट धनबाद रेलवे यार्ड में सोलर डिस्टिल्ड वाटर प्लांट लगाए गए हैं। टेनों की बैटरी में इस्तेमाल किए जानेवाले डिस्टिल्ड वाटर के लिए बिजली की खपत होती थी। अब यह काम सौर ऊर्जा से हो रहा है।