Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Jan 18, 2017 - 12:55:54 PM


Title - पूर्वोत्तर रेलवे अब करेगा सिंगल लाइन का विद्युतीकरण
Posted by : RailEnquiry Admin on Jan 18, 2017 - 12:55:54 PM

पूर्वोत्तर रेलवे अब सिंगल लाइन पर भी विद्युतीकरण की तैयारी कर रहा है| गोरखपुर कैंट से वाल्मीकि नगर स्टेशन से कुछ पहले तक लगभग 96 किमी तक की रेल लाइन का विद्युतीकरण किया जाएगा|
इसके अलावा इलाहबाद-औड़िहार-भटनी रेल खंड के विद्युतीकरण का शिलान्यास पहले ही हो चुका है| गोरखपुर - कप्तान गंज पनीयहवां रेलखंड का निरिक्षण भी पूरा हो चुका है|
पूर्वोत्तर रेल मुख्य मार्ग जो छपरा से गोरखपुर और बाराबंकी मिलाकर 424 किमी का विद्युतीकरण दोनों ही लाइनों पर हो चुका है और अब लूप लाइन पर हो रहा है| मुख्य मार्ग पर 18 जोड़ी ट्रेनें भी इलेक्ट्रिक इंजन से चलने लगी हैं और इलेक्ट्रिक लोको शेड का निर्माण कार्य गोरखपुर में शुरू हो चुका है जहाँ इलेक्ट्रिक इंजन का रखरखाव किया जाएगा|
पूर्वोत्तर रेलवे में आने वाली 1035 किमी लूप लाइन के लिए 1425 करोड़ रुपये का बजट है जिसे केंद्र सरकार ने स्वीकृत कर दिया है|

-HINDI-