Indian Railways News => Topic started by riteshexpert on May 28, 2013 - 09:00:04 AM


Title - पेड़ गिरने से रास्ते खड़ी रही ट्रेन
Posted by : riteshexpert on May 28, 2013 - 09:00:04 AM

मुरादाबाद। आंधी चलने से कुचेश्वर के पास रेल लाइन पर दो पड़े गिर गए। जिससे डेढ़ घंटे तक हापुड़ मुरादाबाद के बीच रेल यातायात बंद रहा।
सोमवार को दोपहर तीन बजे तेज आंधी चलनी शुरू हो गई। कुचेश्वर व सिम्भावली रेलवे स्टेशन के बीच रेल लाइन पर दो बड़े पेड़ गिर गए। जिससे अप व डाउन लाइन पर रेल यातायात बंद हो गया। सूचना मिलते ही रेल प्रशासन ने पटना जाने वाली श्रमजीवी एक्सप्रेस को कुचेश्वर रेलवे स्टेशन पर रोक दिया और हापुड़ व मुरादाबाद के बीच यातायात बंद कर दिया। रेलकर्मियों ने शाम 4.40 बजे दोनों पेड़ को हटा कर रेल यातायात शुरू कर दिया। इससे श्रमजीवी एक्सप्रेस बीच रास्ते में 1.40 घंटे तक रुकी रही।